SANJAY RAUT’S STATEMENT : जय श्री राम बोलो 10 रुपए कम हो जाएगी महंगाई! 

Date:

Sanjay Raut’s Statement: Say “Jai Shri Ram,” and inflation will drop by ₹10!

SANJAY RAUT’S STATEMENT : शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और PM Modi पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अब सिर्फ नारे लगाने से लोगों की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं।

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि एक जमाना था जब जनता महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरती थी, खासकर BJP के लोग सड़क पर सिलेंडर और प्याज लेकर आते थे। अब वो लोग कहां गए?

शिवसेना नेता संजय राउत ने  कहा कि देश का रुपया तो लुढ़क गया है। पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने पर उन्होंने कहा कि इसमें नई बात क्या है? ये तो होने वाला था।

जिसको महंगाई मार रही है और अगर ये BJP के लोग हैं तो जय श्री राम बोले, दस रुपया कम हो जाएगा। यही तो बीजेपी का मंत्र है जय श्री राम बोलें सब कुछ मिल जाएगा।

संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, ”जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा, चूल्हा कैसे जलेगा?

BJP को वोट दिया है तो आराम से सब लोग एक साथ बैठो और मोदी जी के घर के सामने या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने जाकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाइए।

यही महंगाई को कम करने का बीजेपी का तंत्र और मंत्र है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related