ANDHRA PRADESH CHILD POLICY: ‘Two-Child Rule’ Abolished in the State—Will Incentives Now Be Offered?
ANDRA PRADESH CHILD POLICY: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया है कि अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
सरकार ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर एक अनोखी पहल की घोषणा की है।
सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में घटती जनसंख्या दर को संतुलित करने में मदद मिलेगी।
हालांकि, इस घोषणा के बाद अब लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या आर्थिक प्रोत्साहन देकर वास्तव में जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सकता है।
फिलहाल, सरकार की इस नई योजना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

