CG IPL SATTA NETWORK : Satta connection worth Rs 1 crore
रायगढ़. रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का ऐसा खेल पकड़ा गया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। IPL बेटिंग की आड़ में करोड़ों रुपए का अवैध नेटवर्क चल रहा था।
जांच बढ़ी तो सट्टे से लेकर हवाला, ब्लैक मनी और कैश डंपिंग तक का पूरा सिंडिकेट सामने आ गया। पुलिस ने तीन बड़े खिलाड़ियों को दबोचा है और उनके ठिकानों से 1 करोड़ 3 लाख से ज्यादा कैश, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल बरामद हुए हैं।
जांच में खुलासा हुआ कि रायगढ़ से रायपुर, बिलासपुर और दिल्ली तक पैसों का खेल चल रहा था। अब फरार नेटवर्क पर भी पुलिस का शिकंजा कस रहा है।

