CG NEWS: Eating ‘Gupchup’ at a Street Cart Proves Costly—25 People Hospitalized!
CG NEWS : दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी में रविवार को बाजार में ठेले से चाट-गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हुई और गांव पहुंचकर लोगों की जांच शुरू की।
टीम ने मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए बासी भोजन एवं बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की है।

