BHARATIYA BHASHA SUMMER CAMP 2026: A Special Summer Camp for Children from the Government!
BHARATIYA BHASHA SUMMER CAMP 2026: शिक्षा मंत्रालय गर्मी की छुट्टियों में, देश के सभी स्कूल में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 13 मई 2026 से होगी ।
एक सप्ताह का यह शिविर भारतीय भाषाओं में बुनियादी संवाद कौशल सीखने, शब्दों को जानने, अपना परिचय देने, वास्तविक जीवन की बातचीत और संस्कृति की सराहना पर केंद्रित होगा।

इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरुप समावेशी और समान शिक्षा के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
कैंप की खास बातें
- 13 मई 2026 से होगी शुरुआत
- जून तक चलेगा कार्यक्रम
- 7 दिन में 7 एक्टिविटीज
- भारतीय भाषाओं और संस्कृति पर फोकस
- Fun, Creativity और Learning का अनोखा मिश्रण
- मल्टीलिंगुअल एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा
इस तरह के कैंप बच्चों में नई भाषाएं सीखने की रुचि बढ़ाएंगे।
साथ ही अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी मिलेगा।
इससे छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल, क्रिएटिविटी और सांस्कृतिक समझ बेहतर हो सकती है।

