VIRAL LOVE STORY : मुस्लिम उप जेलर ने पूर्व हिंदू कैदी से रचाई शादी

Date:

VIRAL LOVE STORY : Muslim deputy jailer marries former Hindu prisoner

रायपुर डेस्क। मध्यप्रदेश से एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. Satna की जेल में ड्यूटी करने वाली सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून का दिल उसी कैदी पर आ गया, जो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था. जेल की मुलाकात दोस्ती बनी, दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह साल 2022 में जेल से बाहर आया, लेकिन दोनों का रिश्ता नहीं टूटा. फोन पर बातें होती रहीं और आखिर 5 मई को Chhatarpur के लवकुशनगर में दोनों ने सात फेरे ले लिए.
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि शादी में महिला अधिकारी के अपने परिवार ने दूरी बना ली, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर कन्यादान किया. अब यह शादी पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

हत्या के आरोपी से शादी… और वो भी जेल अफसर! कहानी सुनकर लोग इसे फिल्मी स्क्रिप्ट बता रहे हैं.

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related