SAKTI POWER PLANT BLAST: वेदांता पावर प्लांट हादसे पर युवा कांग्रेस ने उठाए सवाल! 

Date:

SAKTI POWER PLANT BLAST: Youth Congress Raises Questions Over Vedanta Power Plant Accident!

SAKTI POWER PLANT BLAST: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे पर युवा कांग्रेस ने आज फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट जारी करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और पूरे प्रदेश के पावर प्लांट का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कुनकुरी नगर पालिका अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पावर प्लांट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती गई और मामले की FIR आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

इस मामले को रफा दफा करने की कार्रवाई चल रही है। हादसे के 10 दिन पहले प्लांट में शॉर्ट शटडाउन हुआ था। शॉर्ट शटडाउन के बाद उद्योग विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है, तो क्या परमिशन ली गई थी?

युवा कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मुआवजा देकर ही मामला खत्म कर दिया जाएगा?

अगर FIR सार्वजनिक नहीं की जाएगी और कड़ी धाराएं नहीं लगाई गई, तो युवा कांग्रेस सक्ति जिले से रायपुर तक प्रदर्शन करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related