BJP MEETING : After 6 months, the entire BJP family will gather in Raipur.
रायपुर। Raipur में 12 और 13 मई को Bharatiya Janata Party का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। करीब 6 महीने बाद छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, कोर ग्रुप और संगठन के बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे।
Kedar Kashyap ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें संगठन के मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा की जाएगी, साथ ही आने वाले महीनों की पूरी राजनीतिक रणनीति भी तय होगी।
सबसे खास बात यह है कि इस बैठक में बंगाल और असम चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसमें मतदाताओं और Narendra Modi के प्रति आभार जताया जाएगा। रायपुर में होने वाली यह बैठक अब प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकती है।

