BILASPUR FIRE NEWS : दुकान बनी आग का गोला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR FIRE NEWS : Shop turns into a ball of fire

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक मंदिर चौक में शनिवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। यहां स्थित Rani Fancy Store में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए के सामान के जलने की आशंका है। मंदिर चौक जैसे व्यस्त इलाके में लगी इस आग ने पूरे शहर का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related