CG NAXAL NEWS : ITBP जवानों से भरा वाहन पलटा, 6 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Naxal News: Vehicle Carrying ITBP Jawans Overturns; 6 Injured

CG NAXAL NEWS : नारायणपुर जिले के कुतुल-कोडनार मार्ग में शुक्रवार को डीमाइनिंग ऑपरेशन में निकले ITBP जवानों का निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में 5 से 6 जवानों के घायल होने की खबर है, जिनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जवान इलाके में डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के तहत तैनात थे। साथ ही सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उन्हें रवाना किया गया था।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related