WOMEN T20 SERIES : International cricket will resonate in Raipur again!
रायपुर। रायपुर के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी करने जा रही है। इस बार मैदान में उतरेंगी India women’s national cricket team की खिलाड़ी, और मुकाबला होगा Zimbabwe women’s national cricket team से।
सबसे खास बात ये है कि जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार भारत दौरे पर आ रही है, और उसके पहले तीनों T-20 मुकाबले Raipur में ही खेले जाएंगे। मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे।
View this post on Instagram
यानि अक्टूबर में रायपुर का स्टेडियम एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट के रोमांच से भरने वाला है। होटल बुकिंग से लेकर टिकट तक, शहर में अभी से हलचल तेज होने की उम्मीद है।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि 2027 के बड़े ICC टूर्नामेंट से पहले यह सीरीज टीम इंडिया के लिए भी काफी अहम रहने वाली है, लेकिन रायपुर के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि देश-दुनिया की नजर एक बार फिर इस शहर पर रहने वाली है।
