TRUMP PROJECT FREEDOM : Strait of Hormuz is open!
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट से इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे विदेशी जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका ने बड़ा सैन्य और मानवीय ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ‘Project Freedom’ की घोषणा करते हुए साफ कहा अगर ईरान ने रास्ता रोकने की कोशिश की, तो जवाब सख्त होगा।
अमेरिका ने इस मिशन में सिर्फ बयानबाजी नहीं, पूरी ताकत झोंक दी है। मिसाइल डिस्ट्रॉयर, 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट, ड्रोन और करीब 15 हजार सैनिक इस ऑपरेशन में उतार दिए गए हैं। वजह भी बड़ी है, क्योंकि दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल, गैस और जरूरी सामान इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है।
दूसरी तरफ ईरान ने भी साफ संकेत दे दिए हैं कि होर्मुज पर उसका दबदबा खत्म नहीं होगा। यानी खाड़ी में तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि ‘Project Freedom’ जहाजों को सुरक्षित निकाल पाएगा या यह मिशन अमेरिका-ईरान टकराव को और बड़ा बना देगा।

