RAIPUR LIFT INCIDENT : Now IAS wife is stuck in the lift…
रायपुर। रायपुर की हाईराइज बिल्डिंग्स में लिफ्ट अब सुविधा कम, डर ज्यादा पैदा कर रही है। कुछ ही दिनों के भीतर दो हाई-प्रोफाइल घटनाओं ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले करेंसी टॉवर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं, और अब पिथालिया कॉम्प्लेक्स में आईएएस सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी 10 से 12 मिनट तक लिफ्ट में कैद रहीं।
दोनों मामलों में बिजली जाने के बाद बैकअप सिस्टम फेल बताया जा रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या शहर की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट सिर्फ दिखावे के लिए सुरक्षित हैं? मामले ने तूल पकड़ा तो नगर निगम और मुख्य विद्युत निरीक्षकालय ने जांच शुरू कर दी है। अगर लापरवाही मिली, तो बिल्डर और एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

