CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी सस्ती! सेस खत्म, महिलाओं को डबल फायदा

Date:

CHHATTISGARH : Property becomes cheaper in Chhattisgarh! Cess abolished, double benefit for women

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब घर खरीदना जेब पर कम भारी पड़ेगा। सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% सेस पूरी तरह खत्म कर दिया है। यानी अब सीधे-सीधे पैसे की बचत।

सबसे बड़ा फायदा मध्यम वर्ग और पहली बार घर खरीदने वालों को मिलेगा। अगर आप 1 करोड़ की प्रॉपर्टी लेते हैं, तो करीब 60 हजार रुपये की सीधी बचत होगी।

इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए तो और बड़ा तोहफा है। उनके लिए पंजीयन शुल्क 4% से घटाकर 2% कर दिया गया है। यानी अब महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदना और भी सस्ता पड़ेगा।

नई दरों के हिसाब से पुरुषों के लिए स्टाम्प ड्यूटी 6.6% और महिलाओं के लिए 5.48% होगी। सरकार का साफ कहना है कि मकसद आम लोगों को राहत देना और रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट करना है।

एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इस फैसले के बाद प्रॉपर्टी मार्केट में जबरदस्त हलचल आएगी और निवेश तेजी से बढ़ेगा।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER BAN : छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पर ब्रेक!

CG TRANSFER BAN : Break on transfer in Chhattisgarh! रायपुर।...

CHHATTISGARH : दवा बैन! अस्पतालों से तुरंत वापसी …

CHHATTISGARH : Drug banned! Withdraw immediately from hospitals... रायपुर। छत्तीसगढ़...