PM MODI IN VARANASI : मंच पर 44 महिलाओं संग PM ने भरी काशी में हुंकार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi in Varanasi: PM Roars in Kashi, Flanked by 44 Women on Stage!

PM MODI IN VARANASI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को महादेव की नगरी वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे हेलीकॉप्टर से बरेका पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक भव्य रोड शो की तरह खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन किया।

25 हजार से अधिक महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। PM Modi नेकुल 6,350 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसमें वाराणसी के लिए बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सौगात प्रमुख रही।

इस बार के कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि मुख्य मंच पर PM Modi और CM Yogi के साथ स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 44 महिलाओं को बिठाया गया।

​प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ की। उन्होंने काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख किया।

​दिव्य शक्तियों का केंद्र: पीएम ने कहा कि काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी और संकट मोचन हनुमान की शक्ति से समृद्ध है। यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा पूरे विश्व को मार्ग दिखाती है।

PM Modi ने कहा कि काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के बीच शुरू की गई ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस ट्रेनों से श्रद्धालुओं को आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों को लाभ होगा।

​प्रधानमंत्री ने माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी और संकट मोचन हनुमान की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि महादेव की यह नगरी आध्यात्मिकता और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम बन रही है।

​पीएम मोदी ने मंच पर मौजूद महिला प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक नए युग की शुरुआत के लिए नारी शक्ति का आशीर्वाद लेने आए हैं और सरकार महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

​प्रधानमंत्री ने  विपक्ष पर महिलाओं की लंबे समय तक उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लागू करने की अपनी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दोहराया और महिलाओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाएं क्योंकि भारत की प्रगति की असली सारथी यहाँ की नारी शक्ति ही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : HNLU में खाना हुआ महंगा!

CHHATTISGARH : Food becomes expensive in HNLU! रायपुर. रायपुर के...

TAMNAR VIOLENCE : तमनार कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

TAMNAR VIOLENCE : Mastermind of Tamnar incident arrested! रायगढ़. रायगढ़...