CG CONVERSION CASE : पास्टर पर हमला, वीडियो वायरल, पुलिस पहुंची मौके पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONVERSION CASE : Pastor attacked, video goes viral, police arrive at the scene

बस्तर. बस्तर के रेटावंड गांव में धर्मांतरण के आरोप ने माहौल गरमा दिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने ओडिशा के एक पास्टर पर लात-घूंसों और चप्पलों से हमला कर दिया, यहां तक कि उसकी शर्ट तक फाड़ दी गई।

गांव वालों का आरोप है कि पास्टर पिछले डेढ़ साल से गांव में रहकर लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहा था। इसी मुद्दे पर गांव में बैठक बुलाई गई, जहां पास्टर को परिवार समेत गांव छोड़ने को कहा गया।

बताया जा रहा है कि जब उसने जाने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। पास्टर ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया है, और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related