BHARATMALA SCAM : घोटाले पर मंत्री का अल्टीमेटम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHARATMALA SCAM : Minister’s ultimatum on the scam

रायपुर. रायपुर में भारतमाला घोटाले की जांच तेज होते ही सरकार का रुख और सख्त हो गया है। मंत्री टंकराम वर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि इस मामले में शामिल कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह अधिकारी हो, नेता हो या कोई और। उन्होंने संकेत दिए कि जांच अभी और गहराई तक जाएगी और कई नए नाम सामने आ सकते हैं।

मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में भी साफ किया कि सरकार अब कामकाज की रफ्तार और गुणवत्ता पर फोकस कर रही है। वहीं 1 मई से शुरू होने वाले सुशासन तिहार को लेकर कहा गया कि एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा और योजनाओं का हिसाब भी लिया जाएगा।

अपराध और नशे के मामलों पर भी सरकार सख्ती के मूड में दिखी। मंत्री ने कहा कि कमिश्नरी सिस्टम इसी के लिए लागू किया गया है और कार्रवाई लगातार जारी है।

वहीं DMF से जुड़े 18 हजार करोड़ रुपये के कामों में गड़बड़ी के आरोपों पर भी उन्होंने दो टूक कहा—जहां गड़बड़ी मिलेगी, वहां जांच और एक्शन तय है। सरकार अब हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के मूड में है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related