Gujarat Election Results: BJP’s Mega Show in Local Body Elections!
GUJRAT ELECTION RESULTS: देश में अभी चुनावी माहौल है। इसी बीच गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है।
राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। भाजपा ने अब तक 9992 सीटें में से 6161 सीटें जीत ली हैं।
कांग्रेस के खाते में 1315 और अन्य को 592 सीटें मिली हैं। इस चुनाव भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है।
वही AAP ने दावा किया है कि उसे 380 सीटों पर जीत मिली है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन बहन नयनाबा जडेजा राजकोट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार गई हैं।
भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में फिर कब्जा किया है।
वहीं, 9 नए नगर निगमों – आनंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर-वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है।

