CG RAID UPDATE : Officers were mistreated during the raid, a case was registered.
रायपुर. रायपुर में भारतमाला घोटाले की जांच के बीच बड़ा बवाल हो गया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम जब अभनपुर में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के घर छापा मार रही थी, तभी मामला गरमा गया।
आरोप है कि कार्रवाई के दौरान गोपाल गांधी के पिता सत्यनारायण गांधी और भाई जय प्रकाश गांधी ने टीम का विरोध करते हुए अफसरों से धक्का-मुक्की कर दी। यहां तक कि ईडी के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।
ईडी की शिकायत के बाद अभनपुर थाने में तुरंत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वही, तलाशी अभियान के दौरान 66.9 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, 37.13 किलोग्राम वजन की चांदी की ईंटें और अन्य चांदी की वस्तुएं, डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
गौरतलब है कि यह पूरी कार्रवाई भारतमाला परियोजना के जमीन मुआवजा घोटाले से जुड़ी है, जिसमें पहले ही कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। अब इस नए घटनाक्रम से मामला और गरमाने वाला है।

