CM Sai News: Chief Minister Vishnu Deo’s Tiffin Meeting
CM SAI NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत आयोजित टिफिन मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से टिफिन लाकर एक-दूसरे के साथ भोजन साझा किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपने साथ लाए टिफिन से भजिया और पताल की चटनी कार्यकर्ताओं को स्वयं परोसी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय भजिया और पताल की चटनी, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप फरा, विधायक पुरंदर मिश्रा धुसका-बड़ा, अखिलेश सोनी ठेठरी, अशोक बजाज चौसेला और मोना सेन खुरमी जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन लेकर टिफिन मीटिंग में पहुंचे।
मुख्यमंत्री साय ने अपने साथ लाए टिफिन को कार्यकर्ताओं को स्वयं परोसी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी विविध स्थानीय व्यंजनों से आयोजन को और समृद्ध बनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अपने हाथों से भोजन कराकर आपसी स्नेह और एकता का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

