Naxal Surrender News : नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर! 

Date:

Naxal Surrender News: Naxals Surrender with Weapons!

Naxal Surrender News : तेलंगाना में दक्षिण बस्तर DVC के प्रभारी हेमला आयथु उर्फ विज्जा और 9वीं बटालियन के कमांडर पोडियम लाचू उर्फ मनोज की अगुवाई में 47 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

समर्पण करने वालों में एक SCM स्तर का नेता, 3 DVCM / CyPCM स्तर के सदस्य, 24 ACM / PPCM कैडर और 19 पार्टी सदस्य शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इससे दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी (DVC) लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है।

सरेंडर के साथ नक्सलियों ने  32 हथियार और 515 जिंदा कारतूस जिसमें  एक LMG, 4 AK-47, 3 SLR राइफल, 2 INSAS राइफल, 12 सिंगल शॉट गन, 2 पिस्टल / रिवॉल्वर पुलिस को सौंपे हैं।

2 BGL गन के साथ 100 किलो कोर्डटेक्स वायर भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग विस्फोटक लगाने में किया जाता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related