Tamil Nadu Elections 2026: BJP Releases Manifesto, Focuses on Women…
BJP Manifesto : चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी नड्डा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, के. अन्नामलाई और तमिलिसाई सौंदरराजन जैसे दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।
क्या है घोषणा पत्र में ??
- घर की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- 10,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय मदद और मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर
- महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सहायता और घर खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 3 प्रतिशत की छूट।
- जीरो एफआईआर’ रिपोर्टिंग सिस्टम होगा शुरू
- फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना ।
- स्कूलों, विश्वविद्यालयों और बसों में सीसीटीवी कैमरे
- स्वयं सहायता समूहों और एमएसएमई (MSME) के लिए 50 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण
- किसानों के लिए 3,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता , सालाना कुल 9,000 रुपये मिलेंगे।
- जल्लीकट्टू के बैलों के पालन-पोषण के लिए महीने के 2,000 रू
- खेल के दौरान किसी प्रतिभागी की मृत्यु होने पर परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जन कल्याण, स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिरता पर विशेष जोर दिया है।

