Samrat Choudhary, Bihar’s New CM: Samrat Choudhary’s first reaction comes in; the swearing-in ceremony will take place at the Raj Bhavan.
Samrat Choudhary Bihar New CM : बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिहार की राजनीति में करीब दो दशकों से सत्ता की धुरी रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब बिहार की कमान Samrat Choudhary के हाथों में सौंप दी गई है।
NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
उन्होंने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य की सेवा का एक नया संकल्प बताया है।

मुख्यमंत्री के रूप में नाम तय होने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।
मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।”
सम्राट चौधरी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पटना के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं।
माना जा रहा है कि इस समारोह में केंद्र सरकार के कई दिग्गज नेता और बीजेपी के आला पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्राट चौधरी के साथ नई कैबिनेट के कुछ अन्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

