Raipur Police: थाने में सेंध,चोरों ने पुलिस को ही दे दी चुनौती!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur Police: Burglary at the Police Station—Thieves Issue a Challenge to the Police Themselves!

Raipur Police: राजधानी रायपुर में वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे पुलिस की कस्टडी में खड़े वाहनों को भी निशाना बना रहे हैं। रायपुर के यातायात थाना फाफाडीह में पुलिस द्वारा जब्त एक मेटाडोर को अज्ञात चोर रात के अंधेरे में लेकर फरार हो गये।

घटना की जानकारी के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रायपुर के फाफाडीह यातायात थाना में 7 अप्रैल 2026 को प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने पर यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मेटाडोर क्रमांक सीजी 12 बीएच 3683 को जब्त किया था।

चालक को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 अप्रैल की सुबह 11 बजे थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

बताया जा रहा है कि वाहन को 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोर थाने के सामने खड़ी मेटाडोर को लेकर फरार हो गए और विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने अब इस मामले की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज कराया गया है।

हालांकि इस घटना ने एक बार फिर राजधानी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जब थाने के सामने खड़े वाहन ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना लाजिमी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related