Iran-US-Israel Ceasefire:  भारत का आया पहला बयान, शांति की पहल का स्वागत 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Iran-US-Israel Ceasefire: India Issues First Statement, Welcomes Peace Initiative

Iran-US-Israel Ceasefire:  अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके सीजफायर का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि सीजफायर से पश्चिम एशिया में स्थाई शांति स्थापित होगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम पहले भी लगातार कहते रहे हैं कि मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए जरूरी है कि तनाव कम किया जाए और शांति स्थापित करने के लिए संवाद और कूटनीति जरूरी है.

मंत्रालय ने कहा कि जंग के चलते पूरी दुनिया में एनर्जी सप्लाई और ट्रेड नेटवर्क बाधित हुए और आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।

विदेश मंत्रालय के बयान में एक महीने से भी ज्यादा समय तक चली अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में हुए नुकसान पर भी चिंता जताई गई है.

विदेशमंत्रालय ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एनर्जी सप्लाई और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related