CG Crime News: फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक ऑनलाइन रैकेट ,5 सटोरी गिरफ्तार

Date:

CG Crime News: High-Tech Online Racket Operating from Farmhouse; 5 Bookies Arrested

CG Crime News: पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक हाईटेक ऑनलाइन रैकेट का खुलासा किया है। राजनांदगांव में बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोहारा नाला के पास कार्रवाई करते हुए 5 सटोरियों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल, सट्टा पट्टी और अन्य सामान सहित करीब 5.50 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में गठित टीम को मोहारा (बजरंग नगर) स्थित एक फार्महाउस पर दबिश दी।

आरोपी “सांई ऐप” का इस्तेमाल कर क्रिकेट मैच की हर गेंद और हर ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगवा रहे थे और हिसाब-किताब रखने के लिए कोड भाषा का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने  वीरू प्रजापति (24), रूपेश पांडे (43), आयुष मेश्राम (24), मोहित देवांगन (23) और लक्की उर्फ नरेंद्र देवांगन (32)  को गिरफ्तार किया है। वही दो अन्य आरोपी, मोहारा निवासी मूलचंद देवांगन और नागपुर निवासी सादिक खान, फिलहाल फरार हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 (संगठित अपराध) और धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) भी लगाई है।

राजनांदगांव पुलिस ने कहा की उनके पास सटोरियों की सूची तैयार है और आने वाले दिनों में ऐसी कई और बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिलेंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related