AMIT JOGI BREAKING : सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं, अमित जोगी को झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMIT JOGI BREAKING : No relief from Supreme Court, shock to Amit Jogi

रायपुर। रामअवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। अब साफ हो गया है कि उन्हें जेल जाना ही होगा।

दरअसल, हाईकोर्ट ने पहले ही अमित जोगी को इस मामले में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अब उनके सामने कोई तत्काल कानूनी राहत नहीं बची है। ऐसे में उन्हें सजा काटने के लिए जेल जाना पड़ेगा।

यह मामला लंबे समय से चर्चा में था और अब सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद इस पर बड़ा क्लोजर आता दिख रहा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related