CG Open Exam: ‘Munna Bhai’ Caught During Exam; Youth Taking Exam in Brother’s Place Arrested
CG Open Exam : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नांदघाट क्षेत्र के टेमरी में 10वीं ओपन परीक्षा के दौरान एक युवक अपने सगे भाई की जगह परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। इस खुलासे के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। परीक्षा प्रभारी और अन्य अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित प्रशासन और पुलिस को दी। मामला गंभीर होने के कारण तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र में नियमित जांच और निरीक्षण के दौरान प्रवेक्षक को एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ। अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक घबरा गया और स्वीकार किया की वह असली परीक्षार्थी नहीं है, बल्कि वह अपने भाई की जगह परीक्षा देने आया था।
प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि युवक अपने भाई की मदद करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया था, लेकिन उसने यह नहीं सोचा कि इसका परिणाम कितना गंभीर हो सकता है।
इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, समय रहते प्रवेक्षक की सतर्कता के कारण यह मामला उजागर हो गया, जिससे आगे की संभावित गड़बड़ियों को रोका जा सका।

