NITISH KUMAR RESIGNATION : Nitish quits MLC… next step is CM chair?
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में आज सुबह बड़ा हलचल देखने को मिला जब सीएम Nitish Kumar ने अपने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। करीब सवा 10 बजे इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो गई। सुबह से ही इस खबर को लेकर माहौल गरम था, पहले JDU ने कहा कि इस्तीफा उनके पास है, फिर पार्टी के नेता उसे लेकर सीधे विधान परिषद पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि जेडीयू एमएलसी संजय गांधी खुद इस्तीफे का लेटर लेकर सभापति के पास पहुंचे और औपचारिक प्रक्रिया पूरी की। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी मीडिया के सामने इसकी पुष्टि की।
अब असली खेल यहीं से शुरू होता है। दरअसल, Nitish Kumar हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं, और नियम के मुताबिक उन्हें एमएलसी पद छोड़ना ही था। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या वो मुख्यमंत्री की कुर्सी भी छोड़ने वाले हैं?
नियम कहता है कि वो इस्तीफे के बाद भी 6 महीने तक सीएम बने रह सकते हैं। ऐसे में बिहार की राजनीति में सस्पेंस और बढ़ गया है क्या ये सिर्फ औपचारिकता है या किसी बड़े बदलाव की शुरुआत?
रविवार शाम से ही सीएम हाउस पर नेताओं का आना-जाना तेज हो गया था, जिससे अटकलें और तेज हो गईं। अब सबकी नजर सिर्फ एक फैसले पर टिकी है नीतीश अगला कदम क्या उठाएंगे?

