ASMITA RATH YATRA : अस्मिता रथ यात्रा में BJP पर सीधा हमला, ओपी चौधरी को घेरा

Date:

ASMITA RATH YATRA : Direct attack on BJP in Asmita Rath Yatra, OP Chaudhary surrounded

रायगढ़. रायगढ़ में छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा ने एंट्री क्या की, सियासी माहौल गरमा गया। औद्योगिक क्षेत्र से लेकर शहर के कई वार्डों में यात्रा के दौरान जोरदार नारेबाजी हुई और बीजेपी नेताओं को सीधे सवालों के घेरे में लिया गया।

रथ यात्रा के दौरान खासतौर पर ओपी चौधरी को निशाने पर रखते हुए “जवाब दो” के नारे गूंजते रहे। आरोप लगे कि प्रदेश में कुछ मामलों पर सरकार चुप है और जवाबदेही से बच रही है।

सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले निकली इस यात्रा में नेताओं ने इसे “जन-जागरण अभियान” बताया और दावा किया कि आने वाले समय में यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा।

यात्रा के दौरान अलग-अलग वार्डों में सभाएं भी हुईं, जहां लोगों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के मुद्दे को मजबूत करने की अपील की गई।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related