Silvan Behrothathlo wins gold medal in the 71 kg weightlifting category at the Khelo India Tribal Games 2026.
Khelo India Tribal Games 2026: देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स न केवल आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की खेल संस्कृति को भी एक मंच पर ला रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान में सीनियर पुरुष वेटलिफ्टिंग (71 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही।
प्रतियोगिता में मिजोरम के सिल्वन बेह्रोथाटलो (Silvan Beihrothatlo) ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 281 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं, कर्नाटक के मंजूनाथ मराठी (Manjunath Marati) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 270 किलोग्राम के कुल वजन के साथ रजत पदक जीता।
अरुणाचल प्रदेश के तायर रोनिक (Tayar Ronik) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 255 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
झारखंड के हर्षित बागे, असम के मानस ज्योति मेच और केरल के श्रीकुट्टनकुट्टन सहित कई प्रतिभागियों ने भी अपनी दमदारी दिखाई और कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की।
प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

