KHALLARI ROPEWAY ACCIDENT : युवती की मौत, जानिए प्रशासन ने क्या कहा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KHALLARI ROPEWAY ACCIDENT : Young woman dies, 4 in critical condition, know what the administration said…

महासमुंद. महासमुंद के खल्लारी मंदिर में हुआ रोप-वे हादसा अब बड़ा मामला बन गया है। जिला प्रशासन ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 28 साल की आयुषी (रायपुर) की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं।

सुबह करीब 11 बजे हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकालकर बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एसडीएम नमिता मारकोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्यों को संभाला। कलेक्टर विनय लंगेह ने साफ कहा है कि अभी सबसे पहली प्राथमिकता घायलों का इलाज है, साथ ही हादसे की गहराई से जांच कराई जाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर रोप-वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related