BIG STATEMENT : “योगी असली हिंदू नहीं” शंकराचार्य का बड़ा बयान…

Date:

BIG STATEMENT : “Yogi is not a real Hindu” Shankaracharya’s big statement…

बिलासपुर. बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे सियासत में हलचल मच गई है। उन्होंने सीधे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कह दिया कि वे “असली हिंदू नहीं हैं।”

शंकराचार्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने के लिए सत्तारूढ़ दल हिस्ट्रीशीटरों का सहारा ले रहे हैं। उनका कहना है कि वे गौ रक्षा जैसे मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें इस पर गंभीर नहीं हैं।

इसके साथ ही उन्होंने UGC के नए नियमों को भी घेर लिया। इसे “हिंदुओं को बांटने वाला” और “राष्ट्रद्रोह” तक बता दिया। उनका कहना है कि इस कानून को किसी भी हालत में लागू नहीं होना चाहिए।

इधर, इस पूरे मामले में एक और ट्विस्ट तब आया जब सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि नियम स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

कुल मिलाकर, एक बयान ने धर्म, शिक्षा और राजनीति तीनों मोर्चों पर बहस छेड़ दी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related