Bengal Assembly Election 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, युवा चेहरों को मिला मौका

Date:

Bengal Assembly Election 2026: TMC Releases List of Candidates; Young Faces Given an Opportunity

Bengal Assembly Election 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा के बाद अब तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बाकी 3 सीटें अपने सहयोगी बीजीपीएम को दी है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की तरफ से भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई। इस मौके पर सीएम ममता बनर्जी खुद मौजूद रहीं। घोषित सूची के अनुसार ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेगी, जबकि शशि पांजा मणिकतला से मैदान में हैं। पार्टी ने सोहम चक्रवर्ती को चांदीपुर और टेहटा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं हाबरा से ज्योतिप्रिय मलिक को टिकट दिया गया है, जबकि कनाई मंडल को टिकट नहीं मिला

उम्मीदवारों में बदलाव और नए चेहरे

तृणमूल कांग्रेस ने मदन मित्रा को एक बार फिर टिकट दिया है, हालांकि इस बार उन्हें कामरहाटी से हटाकर बारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने खरदह सीट से पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कल्याण बनर्जी के बेटे प्रभात बनर्जी को उत्तरपाड़ा से टिकट दिया गया है। नंदीग्राम से पवित्रा कर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कुनाल घोष पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें बेलेघाटा से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 226 से ज्यादा सीट जीतने का जताया भरोसा

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए CM ममता बनर्जी ने कहा, “हम 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी तीन सीटों पर दार्जिलिंग की पहाड़ियों में हमारी सहयोगी पार्टी, अनित थापा के नेतृत्व वाली BGPM चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी मौजूद थे। सीएम ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि 2026 के विधानसभा चुनावों में TMC भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “हम 2026 के विधानसभा चुनावों में 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे ।

https://x.com/AHindinews/status/2033862699919241268?s=20

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related