CG Crime News: CAF Jawan Shoots Himself; Panic Ensues at Camp
CG Crime News : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गोली चलने की आवाज से परिसर में हड़कंप मच गया। खैरागढ़ के उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में तैनात एक CAF जवान ने सोमवार शाम अपनी ही बंदूक से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित निवास में सुरक्षा के लिए तैनात था। यह घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है। साथी जवानों ने घायल हालत में जवान को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएफ की छठवीं बटालियन में था पदस्थ
मृतक की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38) के रूप में हुई है, जो भिलाई का निवासी था और सीएफ की छठवीं बटालियन में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार उदयपुर स्थित पैलेस में सुरक्षा व्यवस्था के तहत जवानों की अलग-अलग शिफ्ट में गार्ड ड्यूटी लगाई जाती है। सोमवार को भी सामान्य दिनों की तरह कृपाचंद सोनवानी की ड्यूटी पैलेस परिसर में थी।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उसके कुछ साथियों ने उसे तनाव में देखा था, लेकिन इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज कर दिया गया। इसी बीच शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने देखा कि कृपाचंद सोनवानी खून से लथपथ पड़ा है। उसने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद पर फायर कर लिया था।
एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था जवान
पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के अनुसार कृपाचंद सोनवानी एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस लौटा था और सोमवार को उसकी ड्यूटी उदयपुर पैलेस में लगाई गई थी। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि घरेलू या निजी कारणों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि अब तक किसी तरह का सुसाइड नोट या स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घरेलू या निजी कारणों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य ठोस सुराग बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

