CG Weather News: मौसम विभाग का अलर्ट, कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

Date:

CG Weather News: Meteorological Department Alert—Light Rain Likely in Several Areas

CG Weather News  : छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही तेज गर्मी का असरदिखाई देने लगा है। राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को अभी से मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।

इस दौरान बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 39.6°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

तेज हवा की चेतावनी

मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

द्रोणिका के कारण बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की हवा चलने से गर्मी का असर कुछ कम महसूस हो सकता है।

 

मौसम में इस बदलाव के कारण अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related