CG VIRAL VIDEO : नाले में धुलवाए मिड-डे मील के बर्तन! अब तगड़ा एक्शन …

Date:

CG VIRAL VIDEO : Mid-day meal utensils washed in drain! Now comes action…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों से मिड-डे मील के बड़े-बड़े बर्तन नाले के गंदे पानी में धुलवाए जा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया।

मामला सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल के छात्र मिड-डे मील के बाद खाना बनाने वाले भारी बर्तनों को साफ कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे इन बर्तनों को साफ पानी से नहीं बल्कि पास बह रहे नाले के गंदे पानी में धो रहे थे।

बताया जा रहा है कि स्कूल में मिड-डे मील बनने के बाद नियमित रूप से छात्रों से ही बर्तन साफ करवाए जाते थे। इसके लिए बच्चों को नाले तक भेजा जाता था, जहां गंदे पानी में उन्हें बर्तन धोने पड़ते थे। यह सब शिक्षकों की मौजूदगी में हो रहा था, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई की। मामले में स्कूल की प्रधान पाठक मारिया गोरेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा दो सहायक शिक्षक प्रेमलता पांडे और जीतेश्वरी की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। वहीं दो संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस तरह पूरे मामले में कुल पांच शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि बच्चों से इस तरह का काम करवाना पूरी तरह गलत है और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related