RAHUL GANDHI STATEMENT : DU पर राहुल का ‘जाति इंटरव्यू’ आरोप!

Date:

RAHUL GANDHI STATEMENT : Rahul’s ‘caste interview’ allegation on DU!

रायपुर डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। लखनऊ में कांशीराम जयंती पर आयोजित संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगा दिए।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में इंटरव्यू के दौरान छात्रों से उनकी जाति पूछी जाती है और उसी आधार पर उन्हें फेल कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। वहां इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। पूछते हैं आपकी जाति क्या है भैया… और फिर इंटरव्यू में फेल।”

राहुल के इस बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि एडमिशन CUET स्कोर के आधार पर होता है और कई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस में इंटरव्यू की जरूरत ही नहीं होती।

DU ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सार्वजनिक बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। यूनिवर्सिटी ने साफ कहा कि इस तरह के बयान शैक्षणिक माहौल को खराब करते हैं।

यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर राहुल गांधी का इशारा फैकल्टी रिक्रूटमेंट की ओर था, तो हाल के वर्षों में सभी कैटेगरी में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी “साइकोलॉजिकली खत्म हो चुके हैं” और अब अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर लिया है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने RSS पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संगठन के ढांचे में OBC, दलित और आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व बहुत कम दिखाई देता है।

राहुल के इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल फिर से गर्म हो गया है और सोशल मीडिया पर भी इस पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related