How to book IPL 2026 tickets and what will be the price? Read the details
IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने IPL 2026 के पहले 16 दिनों और 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि अभी 28 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के सिर्फ पहले चरण का शेड्यूल सामने आया है, जिसमें 20 मैचों का कार्यक्रम देखने को मिला है। लेकिन इसके साथ फैंस के मन में एक सवाल तेजी से उठने लगा कि वे टूर्नामेंट के टिकट कब, कहां और कैसे खरीद सकते हैं.

IPL टिकटों की जानकारी
फिलहाल BCCI ने टिकट बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, Zomato के District ऐप पर IPL टिकट के लिए एक खास सेक्शन बनाया गया है, जिस पर ‘Coming Soon’ लिखा है। इससे यह पता चल रहा है कि जल्द ही टिकट बिक्री शुरू होने पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, BookMyShow ने IPL 2026 टिकट के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। BookMyShow पर फिलहाल फैंस जिन मैचों के लिए रजिस्टर कर सकते हैं, उनमें गुजरात टाइटंस के मैच – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, मुंबई इंडियंस के मैच – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शामिल हैं
कब से शुरू होगी बिक्री?
माना जा रहा है कि बीसीसीआई 13 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम पर फैसला लेने के साथ ही टिकटों की बिक्री की तारीख भी घोषित कर सकता है।

