Cricket News: World champion insults Indian tricolor, complaint lodged
मुंबई : भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ पुणे में तिरंगे के अपमान के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस कर रही जांच कर रही है। बीते रविवार भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
भारत वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसी पहली टीम बनी, जिसने अपने खिताब का बचाव किया। भारत की जीत के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूब गए। कई भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगो ओढ रखा था. इसमें हार्दिक पांड्या भी थे। तिरंगा ओढ़े हार्दिक ने जमकर जश्न मनाया। सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को किस भी किया।

वीडियो के आधार पर शिकायत
शिकायत के मुताबिक, भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में पांड्या को कंधे पर तिरंगा लपेटकर मैदान पर दौड़ते और डांस करते हुए देखा जा सकता है। वकील का आरोप है कि जश्न के दौरान एक वीडियो में पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई देते हैं, जबकि उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा लिपटा हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।

पुलिस कर रही आरोपों की जांच
पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 की जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है. वकील वाजेद खान द्वारा दी गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंड्या ने जश्न मनाते समय तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार किया, जो राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत अपराध है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, पुलिस फिलहाल इन आरोपों की जांच कर रही है.


