CG CONGRESS POLITICS : जय-वीरू जोड़ी खत्म?

Date:

CG CONGRESS POLITICS : Is the Jai-Veeru pair over?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर ‘जय-वीरू’ वाली जोड़ी चर्चा में आ गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भूपेश बघेल के साथ अपनी पुरानी जोड़ी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

एक इंटरव्यू में सिंहदेव ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने और भूपेश बघेल ने साथ मिलकर काम किया था, लेकिन हर बार ‘शोले’ फिल्म ही नहीं चलती। शोले में गब्बर सिंह भी था, अब नई फिल्म आएगी और अच्छा काम करना होगा।

सिंहदेव ने यह भी कहा कि भले ही अगले विधानसभा चुनाव में अभी करीब तीन साल का समय बाकी है, लेकिन चुनाव की तैयारी हमेशा चलती रहती है। कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए कानून व्यवस्था, धान खरीदी, स्कूल और आंगनबाड़ी जैसे मुद्दों को लगातार उठा रही है।

उधर, इस बयान के बाद सियासत भी गरमा गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग ही टीएस बाबा को छल रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेसी ही उन्हें फिल्म से बाहर कर देंगे और भूपेश बघेल अपनी अलग फिल्म बना लेंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related