GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

Date:

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one fell swoop…

नई दिल्ली। देश की राजनीति में अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। केंद्र सरकार ने बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं, जबकि दिल्ली और लद्दाख के उपराज्यपाल भी बदल दिए गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव दिल्ली में हुआ है। अब दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू होंगे, जबकि मौजूदा एलजी विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख भेजा गया है। वहीं बिहार में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को नया राज्यपाल बनाया गया है।

महाराष्ट्र की जिम्मेदारी जिष्णु देव वर्मा को दी गई है, जबकि तेलंगाना के लिए शिव प्रताप शुक्ला को नियुक्त किया गया है। नागालैंड के नए राज्यपाल बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव बनाए गए हैं।

तमिलनाडु में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं लद्दाख के मौजूदा एलजी कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अचानक इस्तीफा दे दिया। इसके बाद तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस अचानक हुए फैसले से स्तब्ध हैं, जबकि बीजेपी नेताओं ने इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related