T20-20 World Cup 2026: England beat New Zealand by 4 wickets, retain top spot in Super 8
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुँच गयी है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि टिम साइफर्ट ने 36 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने शुरुआत में झटके झेले, फिल सॉल्ट 2 और जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 24 गेंद में 26 रन बनाए। जैकब बेथल और सैम करन ने क्रमशः 21 और 24 रन जोड़े। टॉम बैंटन ने 33 रन की पारी खेली। इसके बाद रेहान अहमद और विल जैक्स ने सातवें विकेट के लिए 44 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को 19.3 ओवर में 161/6 पर जीत दिलाई।
इस हार के बाद न्यूजीलैंड को सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका गंवाना पड़ा। अब उनकी सेमीफाइनल की संभावना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड सुपर-8 ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुका है।

