CG BREAKING : फूड इंस्पेक्टर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Food inspector arrested red-handed while taking a bribe of Rs 90,000

बिलासपुर, 21 फरवरी 2026। Anti Corruption Bureau Chhattisgarh (एसीबी) की बिलासपुर इकाई ने मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को उसके महावीर सिटी स्थित आवास से ट्रैप कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला?

डीएसपी अजितेश सिंह के अनुसार, ग्राम विद्याडीह (थाना मस्तूरी) निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम विद्याडीह की शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन वर्तमान में पंचायत द्वारा किया जा रहा है।

दुकान को शैल स्व-सहायता समूह को आबंटित करने के लिए करीब तीन माह पहले एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में आवेदन दिया गया था। आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने जांच रिपोर्ट अनुकूल प्रस्तुत करने और आबंटन आदेश जारी करवाने के एवज में 1 लाख रुपए की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

ऐसे हुई कार्रवाई

आज प्रार्थी को 90 हजार रुपए की व्यवस्था कर आरोपी को देने भेजा गया। जैसे ही श्याम वस्त्रकार ने अपने आवास पर रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपए बरामद किए गए।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। उसके आवास पर सर्च कार्रवाई भी जारी है।

एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी लोकसेवक रिश्वत की मांग करे तो तत्काल सूचना दें।

इस साल की चौथी ट्रैप कार्रवाई

गौरतलब है कि एसीबी बिलासपुर इस वर्ष लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम के बाबू तथा Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited (CSPDCL) के अधिकारी-कर्मचारी को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

लगातार हो रही कार्रवाइयों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related