बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का सफल ट्रायल बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में किया गया। इस ऐतिहासिक नाइट ट्रायल लैंडिंग के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक समन्वय एवं सभी तकनीकी मानक संतोषजनक पाए गए।
बता दें, बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के अलावा प्रयागराज के लिए विमान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह निजी विमानन कंपनी अलायंस एयर द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह, क्षेत्रीय निदेशक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, रायपुर सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

