IAS THIRD MARRIAGE : सुर्खियों में आईएएस की तीसरी शादी …

Date:

IAS THIRD MARRIAGE : IAS’s third marriage in the headlines…

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। डेप्युटी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से तीसरी शादी के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अवि प्रसाद फिलहाल मंत्रालय में पदस्थ हैं और कटनी कलेक्टर रहते हुए भी काफी चर्चा में रहे थे।

पहली पत्नी : रिजु बाफना

अवि प्रसाद की पहली शादी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुई थी। दोनों की मुलाकात यूपीएससी की तैयारी के दौरान हुई थी। रिजु बाफना वर्तमान में शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं। छत्तीसगढ़ में जन्मी बाफना ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की और 2014 में यूपीएससी पास किया। नागदा एसडीएम रहते हुए सर्किट हाउस विवाद और अन्य आरोपों को लेकर उनका नाम सुर्खियों में आया था। कुछ समय बाद अवि प्रसाद और रिजु बाफना अलग हो गए।

दूसरी पत्नी : मिशा सिंह

इसके बाद अवि प्रसाद ने आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से शादी की। मिशा सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने एलएलबी के बाद यूपीएससी की तैयारी की और 64वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं। वर्तमान में वह रतलाम जिले की कलेक्टर हैं। यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और बाद में दोनों का तलाक हो गया।

तीसरी शादी पर सस्पेंस

दूसरे तलाक के बाद अवि प्रसाद ने अंकिता धाकरे से तीसरी शादी की है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खास बात यह है कि उनकी दोनों पूर्व पत्नियां इस समय मध्य प्रदेश में कलेक्टर पद पर तैनात हैं, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related