CG LOOT CASE : बैंक से निकले ढाई लाख, रास्ते में लूट… दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप

Date:

CG LOOT CASE : 2.5 lakh withdrawn from the bank, robbed on the way… stirred by the incident in broad daylight

जांजगीर-चांपा, 13 फरवरी 2026। जिले में दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये की लूट से सनसनी फैल गई। बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहे ग्रामीण को दो अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोककर नगदी से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आए।

बैंक से ही शुरू हुई रैकी

जानकारी के मुताबिक, घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद की है। ग्राम राहौद निवासी गोपेश्वर कुमार पटेल ने घरेलू काम के लिए गांव के ही श्याम चंदेल से 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। श्याम चंदेल ने एसबीआई बैंक का चेक जारी किया था। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच गोपेश्वर पामगढ़ स्थित एसबीआई शाखा से राशि निकालकर लौटा।

बैंक में उसकी मुलाकात परिचित मिथिलेश से हुई, जिसके साथ वह राहौद पहुंचा। गांव पहुंचकर उसने ग्रामीण बैंक के पास खड़ी साइकिल ली और नगदी से भरा थैला हैंडल में टांगकर घर की ओर रवाना हो गया।

तालाब के पास वारदात

रास्ते में तालाब के पास सामने से आए दो युवकों ने अचानक साइकिल रोक ली। धक्का-मुक्की के बाद आरोपियों ने थैला छीन लिया और फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं पाया।

CCTV में मिले सुराग

सूचना मिलते ही राहौद पुलिस ने नाकेबंदी की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। बैंक के CCTV में संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बैंक से ही ग्रामीण की रैकी शुरू कर दी थी और सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव

CG NEWS : Pulak Bhattacharya becomes Deputy Secretary रायपुर। छत्तीसगढ़...

SEVA TEERTH INAUGURATION : सेवा तीर्थ से नया PMO शुरू

SEVA TEERTH INAUGURATION : New PMO inaugurated from Seva...