CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को ISO सर्टिफिकेट

Date:

CHHATTISGARH : 4 central jails of Chhattisgarh get ISO certificate

रायपुर, 12 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की जेल प्रशासन व्यवस्था को बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य की चार केंद्रीय जेलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री एवं जेल विभाग के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जेलों में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। निर्धारित मानकों के अनुसार निरीक्षण के बाद 11 फरवरी 2026 को संबंधित संस्था ने चारों जेल अधीक्षकों को प्रमाणपत्र सौंपे।

इस प्रमाणन से जेलों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रक्रियाओं में एकरूपता आएगी। साथ ही बंदी कल्याण, मानवाधिकार संरक्षण और जोखिम प्रबंधन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

जेल प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक यह पहल सुधारात्मक न्याय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस पूरी प्रक्रिया में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर केंद्रीय जेलों के अधीक्षकों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related