NARAVANE BOOK CONTROVERSY : पूर्व सेना प्रमुख झूठ नहीं बोल रहे – राहुल गांधी

Date:

NARAVANE BOOK CONTROVERSY : Former Army Chief is not lying, says Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज नरवणे की किताब को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। आजतक से बातचीत में राहुल ने कहा, “या तो नरवणे साहब पर यकीन करें या पेंगुइन पर। ज़ाहिर है, मैं तो जनरल नरवणे पर ही भरोसा करूंगा।”

ट्वीट दिखाकर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने मीडिया के सामने जनरल नरवणे का 2023 का एक सोशल मीडिया पोस्ट दिखाया, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने अपनी किताब उपलब्ध होने की जानकारी दी थी। राहुल ने कहा कि किताब अमेज़न पर भी उपलब्ध है, जबकि पेंगुइन पब्लिशर का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि नरवणे या पेंगुइन झूठ बोल रहे हैं। लेकिन सवाल है कि सच कौन कह रहा है? मैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर भरोसा करूंगा, क्योंकि वे देश के आर्मी चीफ रहे हैं।”

सरकार पर सीधा हमला

राहुल गांधी का दावा है कि किताब में एक ऐसा बयान है जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री के पक्ष में नहीं जाता। उन्होंने कहा, “अब आपको तय करना है कि पेंगुइन सच बोल रहा है या जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं।”

पोस्टर की ओर इशारा करते हुए राहुल ने यह भी कहा कि हाल में हुई अमेरिका के साथ ट्रेड डील को भी इसी संदर्भ में समझना चाहिए। उन्होंने कहा, “जो हुआ है, उसे समझिए। अहम बात यही है।”

राजनीतिक पारा चढ़ा

इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल केंद्र सरकार या पेंगुइन की ओर से इस ताजा टिप्पणी पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन नरवणे की किताब को लेकर उठे सवाल अब राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बनते दिख रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER BREAKING : 69 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG TRANSFER BREAKING: 69 policemen transferred रायपुर। कोरिया जिले में...

BREAKING : स्पीकर पर कांग्रेस का अविश्वास

BREAKING: Congress expresses no confidence in Speaker नई दिल्ली। लोकसभा...