GOLD SILVER CRASH : सोना-चांदी क्रैश …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER CRASH : Gold and Silver Crash …

नई दिल्ली। कमोडिटी मार्केट में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है। सोना और चांदी दोनों ही बुरी तरह टूट चुके हैं। जिस चांदी ने कुछ दिन पहले 4 लाख रुपये किलो पार कर निवेशकों को उत्साहित कर दिया था, वही अब महज 4 दिन में करीब आधे दाम पर आ गई है। हालात ऐसे हैं कि जिसने ऊपरी लेवल पर चांदी खरीदी थी, उसकी कमाई देखते-देखते उड़ गई।

एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बजट वाले दिन जहां चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, वहीं अगले ही दिन 15 फीसदी लोअर सर्किट के बाद भाव गिरकर 2,25,805 रुपये प्रति किलो रह गया। यानी एक ही दिन में करीब 40 हजार रुपये की टूट।

अगर लाइफटाइम हाई की बात करें तो गुरुवार को चांदी पहली बार 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंची थी। वहां से अब तक करीब 1.94 लाख रुपये की गिरावट आ चुकी है। साफ है निवेशकों का पैसा लगभग आधा हो गया।

चांदी के साथ-साथ सोना भी संभल नहीं पा रहा। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव बजट के दिन 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो गिरकर 1,38,888 रुपये पर आ गया। यानी एक ही दिन में करीब 8,865 रुपये की गिरावट। अपने हाई लेवल 1,93,096 रुपये से अब तक सोना 54 हजार रुपये से ज्यादा टूट चुका है।

गिरावट की वजह क्या है?

जानकारों के मुताबिक ऊंचे दाम पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफा वसूली की, जिससे भारी बिकवाली शुरू हो गई। इसके अलावा चीन और यूरोप में इंडस्ट्रियल डिमांड घटने से चांदी पर दबाव बढ़ा। वहीं डॉलर मजबूत होने और अमेरिकी फेड से जुड़े संकेतों ने भी सोना-चांदी की चमक फीकी कर दी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related